थायराइड में दवाइयों से भी ज्यादा असरदार है ये फल , जानिए कौनसे है ये फल और कितने फायदेमंद

थायराइड में दवाइयों से भी ज्यादा असरदार है ये फल , जानिए कौनसे है ये फल और कितने फायदेमंद ,आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपने खानपान पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते , नतीजा यह होता है हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे एक बीमारी है ‘थायराइड ‘ (Thyroid)यह आजकल काफी लोगो में देखने मिलती है। दरअसल थायराइड शरीर का वो हिस्सा होता है, जो तितली के आकार का होता है। आज के समय में थायराइड की समस्या बेहद आम हो गई है, लेकिन थायराइड में हेल्दी डाइट अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए थायराइड के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

थायराइड एक ऐसी समस्या है, जिसमें आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसमे जरा सी भी लापरवाही आपके थायराइड हार्मोन को असंतुलित कर सकती है। इसलिए थायराइड के मरीजों को एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही अपने आहार में बदलाव करने की जरूरत होती है। अधिकतर थायराइड के मरीज इससे वाकिफ होते हैं कि थायराइड में कौन सी सब्जी खानी चाहिए और कौन सी नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थायराइड में कौन-कौन से फल खाने चाहिए? अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको इस विषय की जानकारी देंगे। साथ ही ये भी ध्यान रखना चाहिए कि इसमें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि थायराइड में किन फलों का सेवन करना चाहिए, जो थायरॉयड की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। (Fruits For Thyroid: )

यह भी पढ़ें :बारिश में अदरक हो जाता है जल्दी ख़राब , अपनाये स्टोर करने के आसान तरीके , ज्यादा दिन तक ताज़ा रखे

अनानास एक बेहतर ऑप्शन

थायरॉयड में अनानास एक बेहतर ऑप्शन होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और मैंगनीज पाया जाता है। साथ ही ये दोनों पोषक तत्व हमारे शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। साथ ही इसमें विटामिन बी भी पाया जाता है और ये थायरॉयड के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कैंसर, ट्यूमर और कब्ज से पीड़ित लोगों को भी फायदा होता है।

संतरा भी फायदेमंद

थायरॉयड ग्रंथी में होने वाली सूजन को कम करने के लिए संतरा एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही ये शरीर को कई अन्य लाभ भी देता है।

सेब भी मददगार

यह तो सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए कितना लाभकारी माना जाता है। अगर आप हर रोज सेब को खाते हैं तो कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं। साथ ही थायरॉयड के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है और वजन कम करने और ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रखने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि को अच्छी तरह से काम करने में मदद मिलती है।

चुकंदर है फायदेमंद

चुकंदर एक ऐसा फल है, जिसे अधिकतर लोग सलाद में सेवन करते हैं। शरीर में आयरन की कमी होने पर चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, थायराइड में भी आप चुकंदर को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर और आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में खून को बढ़ावा देता है। साथ ही पेट को साफ करने में भी चुकंदर हेल्दी माना जाता है।

बेरीज भी गुणकारी

बेरीज की सेवन भी थायरॉयड ग्रंथी के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये डायबिटीज और वजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी राहत मिलती है।

थायराइड में अमरूद है हेल्दी

थायराइड में अमरूद का सेवन कर सकते हैं। यह कई गुणों का भंडार होता है। नियमित रूप से अमरूद का सेवन करने से शरीर में कई पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। अमरूद में विटामिन ए, विटामिन बी9, विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं। साथ ही यह हाई फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत होता है, जो थायराइड की समस्याओं को कंट्रोल कर सकता है। इतना ही नहीं, अमरुद के सेवन से एनीमिया और ब्लड शुगर की परेशानी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

खट्टे फल

थायराइड के मरीज खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। खट्टे फलों में आप मौसमी, कीवी (Kiwi), स्ट्रॉबेरी (Strawberry), संतरा जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। इन सभी फलों में विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है। इससे थायराइड हार्मोन को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :इसकी खेती से किसानो के लिए खुल जायेगा खज़ाना , बाजार में है बेहद डिमांड , जानिए इसकी पूरी जानकारी

थायरॉयड में इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए

ध्यान रखें अगर आप भी थायरॉयड के मरीज हैं, तो आपको कुछ खाद्य पदार्थों से बचने की ज़रूरत है। खासकर वो जिनमें गोइट्रोजेन हो सकते हैं। इस तरह के खाने को कम खाना चाहिए। साथ ही प्रोसेस्ड फूड भी ज्यादा नहीं खाना चाहिए। थायरॉयड में केक, कुकीज़, चिप्स आदि खाने से दूर रहना चाहिए।

You may have missed