स्ट्रॉबेरी की खेती:एक एकड़ में कमा सकते हैं 2.5 लाख तक का मुनाफा, धोनी भी करते हैं इस फसल की खेती

भारत में लंबे समय से स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है। लेकिन अब बड़ी संख्या में किसानों ने इसकी खेती शुरू कर दी है। आमदनी अधिक होने के कारण किसानों का इसके प्रति आकर्षण बढ़ता जा रहा है। भारत में स्ट्राबेरी की खेती आमतौर पर सितंबर में की जाती है।

बरसात के बाद का यह मौसम स्ट्रॉबेरी के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। वैसे तो इसकी खेती किसी भी प्रकार के खेत में की जा सकती है, लेकिन यदि बलुई दोमट मिट्टी और लाल मिट्टी हो तो उपज अधिक होती है। यह खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। क्योंकि इससे किसान अच्छी खासी कमाई करते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे की जाती है और इससे किसान कितनी आमदनी कर सकता है।
खेत को अलग तरीके से तैयार करना पड़ता है
स्ट्रॉबेरी की खेती से पहले किसान सितंबर के पहले सप्ताह में 3-4 बार रोटार जुताई करें। तब गोबर की खाद को खेत में डालने से किसानों को लाभ मिलता है। किसान रासायनिक खाद का भी प्रयोग कर सकते हैं। इतना सब करने के बाद खेत में बेड बनाना पड़ता है।
बेड की चौड़ाई एक से दो फीट के बीच होती है और एक दूसरे से समान दूरी रखी जाती है। पौधे लगाने के लिए प्लास्टिक मल्चिंग की जाती है और उसमें एक निश्चित दूरी पर छेद किए जाते हैं।
स्ट्रॉबेरी की खेती में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने खेतों के लिए पूरी तरह से गोबर और जैविक खाद का इस्तेमाल किया। जब उन्होंने स्ट्रॉबेरी का पौधा लगाया तो लगभग 25 दिनों के बाद ही सभी पौधों के नीचे पॉलीथिन फैला दी गई, ताकि फल मिट्टी से चिपके नहीं और उससे सुरक्षित रहे।
सरकार की ओर से भी मिल रही है मदद
राज्य सरकारें खुद किसानों को नई तकनीक से खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके। सरकार अपने राज्य के किसानों को एक बड़ा बाजार देना चाहती है। राज्य सरकारें कई तरह की खेती के लिए मदद करती हैं। स्ट्रॉबेरी की खेती भी उन्हीं में से एक है।
कितनी आय
एक एकड़ स्ट्रॉबेरी की खेती से किसानों को करीब ढाई लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है. यानी अगर आपके पास 5 एकड़ खेत भी है तो आप करीब 12-13 लाख रुपये कमा सकते हैं। झारखंड के मौसम में स्ट्रॉबेरी की खेती अच्छी चल रही है, साथ ही स्ट्रॉबेरी की मिठास किसी ठंडे प्रदेश के स्ट्रॉबेरी से कम नहीं है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। कुछ समय पहले उनका स्ट्रॉबेरी की खेती करते हुए एक वीडियो भी सामने आया था।