श्रावण मास में इन चीजों का सपने में दिखना, भगवान शिव का मिलता है संकेत, न करें अनदेखा

श्रावण मास में इन चीजों का सपने में दिखना, भगवान शिव का मिलता है संकेत, न करें अनदेखा, इस समय पवित्र श्रावण मास चल रहा है , इस समय लोग विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते है। इसे सर्वोत्तम मास कहा जाता है। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार, पांच तथ्य बताए गए हैं जिनमें मरकण्डु ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने लंबी आयु के लिए तप किया था। इससे मिली मंत्र शक्ति से देवता तक नतमस्तक हुए थे। भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित होकर ससुराल गए थे। वहां उनका स्वागत जलाभिषेक से किया गया था। इसलिए सावन माह में भगवान शिव ससुराल आते हैं।हर व्यक्ति गहरी नींद में सपने देखता है. कुछ सपने याद रहते हैं तो कुछ को हम भूल जाते हैं. स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों के अर्थ के बारे में बताया गया है. स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि, सपने भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं.
स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया है, जिन्हें सावन माह में देखना बहुत शुभ माना गया है. अगर आपको भी सावन महीने में सपने में ये चीजें दिखाई दे तो समझिए भगवान शिव की कृपा आप पर बरसने वाली है.व्यक्ति हमेशा या कभी-कभार सोते समय सपने देखता है. स्वप्न शास्त्र की माने तो सावन महीने में देखे गए सपनों का अपना विशेष महत्व होता है. जानते हैं सावन के सपनों के रहस्य और संकेत. सावन के महीने में ही देवताओं ने समुद्र मंथन किया था जिसमें चौदह रत्न निकले थे। भगवान शिव ने हलाहल पिया था। इससे वह नीलकंठ कहलाए। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव स्वयं जल हैं इसलिए उनका जलाभिषेक करने से उत्तम फल प्राप्त होता है। शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान विष्णु सावन के महीने में योग निद्रा में चले जाते हैं। इससे भगवान शिव स्वयं प्रधान देवता के रूप में भक्तों का कल्याण करते हैं। कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़ी इन चीजों को सपने में देखते हैं तो समझ जाएं की भगवान शिव की आपके ऊपर विशेष कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें सावन में सपने में देखना शुभ माना गया है।
नाग नागिन का जोड़ा

सावन के यदि आप सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखते हैं तो ऐसा सपना बहुत ही शुभ माना जाता है. अगर विवाहित लोग सपने में नाग-नागिन देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि, आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है. वहीं अगर कुंवारे लोगों को सावन में ऐसा सपना दिखे तो समझिए शीघ्र ही आपके विवाह के योग बनने वाले हैं.वैसे तो स्वप्न में नाग दिखने से अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी होता है। अगर बहुत सारे नाग दिखते हैं तो अशुभ होता है। अगर स्वप्न में नाग दिखाई देता है और आप भाग रहे हैं और नाग आपका पीछा कर रहा है तो अशुभ ही अशुभ होगा। लेकिन सावन के महीने में सपने में नाग को देखनेे का मतलब है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी। नाग देवता का सावन माह में सपने में आना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।
नंदी बैल

सावन में सपने में नंदी बैल का नजर आना भी शुभ माना गया है. ऐसे सपने का यह संकेत है कि, लंबे समय से आपके अटके और रुके हुए काम अब पूरे हो जाएंगे. भगवान शिव के साथ नंदी का स्थान परम प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नंदी शिव जी के गण और उनके वाहन माने गए हैं। सभी लोग नंदी से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवकुमार शास्त्री कहते हैं कि सावन के माह में सपने में अगर बैल यानी नंदी दिख जाएं तो समझ लीजिए भगवान शिव आप पर मेहरबान होने वाले हैं। नंदी का सपने में दिखना इस बात का संकेत है कि आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं आने वाला कल ऊर्जावान होता है और अच्छे फल प्राप्त होते हैं।
गंगा की धार
सावन में अगर आपको सपने में गंगा की धार दिखे तो समझिए की आपकी सभी समस्याओं का अंत होने वाला है और जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली है. ऐसा सपना इस बात का संकेत है कि आपको आर्थिक तंगी, बीमारी और दरिद्रता से मुक्ति मिलने वाली है.
शिवलिंग

सावन में सपने में शिवलिंग देखना बहुत ही शुभ है. सावन में अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो समझिए कि आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. इस सपने का अर्थ यह भी है कि, भगवान शिव की कृपा आप पर बरसने वाली है.
त्रिशूल

त्रिशूल को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है, जिसे भगवान शिव धारण किए होते हैं. सावन में सपने में त्रिशूल दिखे तो समझिए की आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलने वाली है और जीवन में चल रहे कलह-क्लेश दूर होने वाले हैं.त्रिशूल भगवान शिव जी का प्रिय अस्त्र है जो शुभ कार्य का प्रतीक है। यह भूत, वर्तमान, भविष्य और नए जन्मों को दर्शाता है। त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। त्रिशूल के तीनों छोर पर ब्रह्मा विष्णु शिव का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान सृष्टि में सामंजस्य बनाने के लिए त्रिशूल धारण करते हैं। अगर आपको सावन के महीने में सपने में त्रिशूल दिखाई देता है, तो जल्द ही आपके ऊपर शिव की कृपा होगी और आपको सभी विकारों से मुक्ति मिलेगी। वहीं आम दिनों में त्रिशूल सपने में दिखने से अच्छे बुरे दोनों प्रभाव पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें :एक चुटकी नमक से दूर हो जाएगी घर की कंगाली , बस करना है ये उपाय , वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति
डमरू

शिवजी के हाथ में डमरू होता है. सावन में सपने में डमरू दिखाई दे तो यह मांगलिक कार्य होने का संकेत माना जाता है. भगवान शिव अपने हाथों में हमेशा डमरू लिए होते हैं। डमरू स्थिरता का प्रतीक है। गोंडा के ज्योतिषाचार्य पंडित शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि डमरू की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। मान्यता है कि डमरू बजाकर भगवान शिव ने कई मंत्रों की उत्पत्ति की है। भगवान शिव ने डमरू बजाकर चौदह स्वर निकाले हैं। इसमें सृजन और विध्वंस दोनों के स्वर छिपे हुए हैं। सावन में सपने में डमरू देखने से व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार (विकास) होता है। आने वाले दिनों में जीवन की उथल पुथल खत्म होने वाली है। जीवन में स्थिरता आने का संकेत होता है सपने में डमरू दिखना