Saturday, April 1, 2023
HomeMandi Bhavसरसों का भाव : सरसों की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी...

सरसों का भाव : सरसों की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी जानिए सरसों का ताजा बाजार भाव

सरसों का भाव : सरसों की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी जानिए सरसों का ताजा बाजार भाव

देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव की जानकारी :-

आज हम आपको देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव की जानकारी देंगे। यहां आपको रोजाना मंडी की रिपोर्ट मिलेगी। आप यहां सभी फसलों की नवीनतम कीमतों की जांच कर सकते हैं।जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सरसों की फसल आमतौर पर नवंबर से दिसंबर के महीने में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में इसकी कटाई की जाती है।


सरसों की खेती मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में की जाती :-
भारत में सरसों की खेती मुख्य रूप से पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में की जाती है। हरियाणा में भी इस बार बड़े पैमाने पर सरसों की बुवाई की गई है।

ई-मंडी दरें 14 जून, 2022 तक मंडियों में सरसों की बोली के अनुसार नवीनतम भाव :-

ई-मंडी दरें 14 जून, 2022 तक मंडियों में सरसों की बोली के अनुसार नवीनतम भाव आपको यहां उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जैसे ही अन्य मंडियों के भाव यहां अपडेट किए जाएंगे। सरसों और तेल में गिरावट रुकी, तेल में तेजी सरसों और तेल की कीमतों में जारी गिरावट मंगलवार को थम गई. उधर, खल में गिरावट पर लिवाली बढ़ने से कीमतों में तेजी दर्ज की गई. वैश्विक बाजार से कमजोर संकेतों के चलते पिछले दिनों घरेलू बाजार में तेल और तिलहन की कीमतों में नरमी बनी रही।

सरसों और सरसों तेल के दाम में काफी गिरावट आ गई :- सरसों और सरसों तेल के दाम में काफी गिरावट आ गई थी जिसके बाद अब लेवाल उत्सुकता दिखा रहे हैं। वहीं, लगातार गिरावट को देखते हुए किसानों ने अपनी फसल रोक रखी है। आज सरसों की आवक भी देश के बाजारों में पिछले सत्र के मुकाबले कम थी।जयपुर के बेंचमार्क बाजार में 42 फीसदी कंडीशन्ड सरसों का भाव आज 6975-7000 रुपये प्रति क्विंटल (जीएसटी को छोड़कर) पर स्थिर रहा।

कच्ची घानी की कीमत भी 1431-1432 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर स्थिर :-

सरसों का तेल एक्सपेलर 1421-1422 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर और कच्ची घानी की कीमत भी 1431-1432 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि सरसों के खली की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 2675-2700 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रही थी।