Sunday, April 2, 2023
Homeबॉलीवुड न्यूज़पवन कल्याण बर्थडे : शादी के बाद भी एक और महिला के...

पवन कल्याण बर्थडे : शादी के बाद भी एक और महिला के बच्चे के पिता बने थे पवन कल्याण, पर्सनल लाइफ में हो रही चर्चा

पवन कल्याण बर्थडे : शादी के बाद भी एक और महिला के बच्चे के पिता बने थे पवन कल्याण, पर्सनल लाइफ में हो रही चर्चा

तेलुगु फिल्मों के स्टार पवन कल्याण का 2 सितंबर को जन्मदिन होता है। पर्दे पर स्टाइलिश और एक्शन अवतार में नजर आने वाले पवन कल्याण फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं, चर्चा पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा थी। पवन कल्याण ने एक नहीं बल्कि तीन शादियां की थीं। पहली शादी में इतना विवाद हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। तब पवन कल्याण को अपनी पहली पत्नी को 5 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता के रूप में देने पड़े। पवन कल्याण का सफल करियर, विवादित जीवन
मेगास्टार चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण के जन्मदिन पर हम आपको उनकी विवादित निजी जिंदगी और शादियों के बारे में बता रहे हैं। पवन कल्याण ने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 1996 में फिल्म अक्कादा अम्मयी इक्कादा अब्बायी से की थी। यह फिल्म आमिर खान स्टारर ‘कयामत से कयामत तक’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। फिल्म सुपरहिट रही और पवन कल्याण को रातोंरात स्टार बना दिया।

पहली पत्नी नंदिनी से शादी और विवाद
पवन कल्याण ने जहां अपने स्टारडम और फिल्मों के कारण अच्छी फैन फॉलोइंग बटोरी और ढेर सारे पुरस्कार जीते, वहीं उन्हें अपने निजी जीवन के कारण भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। पवन कल्याण ने डेब्यू के एक साल बाद 1997 में नंदिनी से शादी की। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और इनका तलाक हो गया। तलाक की वजह पवन कल्याण का अपनी को-स्टार रेणु देसाई के साथ अफेयर बताया गया। शादीशुदा होने के बावजूद वह लिव-इन में रहे, पिता बने।


दरअसल, पवन कल्याण ने शादीशुदा होने के बावजूद न सिर्फ रेनू देसाई को डेट करना शुरू किया, बल्कि चर्चा थी कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। पवन कल्याण की पहली पत्नी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी। पवन कल्याण और रेणु देसाई 2001 से लिव-इन में थे और 2004 में बेटे अकीरा को जन्म दिया। पवन कल्याण की पहली पत्नी नंदिनी को जब इस बात का पता चला तो काफी हंगामा हुआ। पवन कल्याण की भी हर जगह काफी आलोचना हुई थी।