HTML tutorial

मौसम की मार से फसलों पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव किसानों को हो रहा नुकसान

क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों की फसल बदलते मौसम के चलते खराब हो रही है। जिसको लेकर किसान चिंतित हैं। बेमौसम बरसात, अचानक धूप निकलने और तेज गर्मी होने से किसानों की फसल खराब होनी शुरू हो गई है। गांव धराऊं, बिचौला, हजरतपुर, अच्छेजा खुर्द, नगला चीती सहित विभिन्न गांवों में गाजर और गेंहू की फसल खराब हो रही है।

किसानों के अनुसार एक बीगा गाजर की खेती के लिए करीब 2 हजार रुपये का खर्चा आता है। जिन किसानों ने 50 बीगा खेत में गाजर की है। उनको एक लाख रुपये का नुकसान है। वहीं गाजर की खेती अच्छी होने पर एक बीगा की फसल करीब आठ हजार रुपये की बिकती है। इसको देखते हुए गाजर की खेती करने वालों को लाखों का नुकसान है। यही आलम गेंहू की फसल करने वालों के साथ हो रहा है। गेंहू की फसल अच्छी नहीं हो रही। फसलों का नुकसान होता देख, किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

मौसम में बदलाव होने से गाजर की फसल में नुकसान हुआ है। मंडी में फसल बेचने के लिए नहीं रही है। नुकसान को देख प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।

एक साथ गर्मी तेज होने से गेंहू की फसल खराब होने की आशंका है। फसल खराब होने से किसानों को नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed