Sunday, April 2, 2023
Homeबॉलीवुड न्यूज़लड़कियों में दिलचस्पी रखती है सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह,...

लड़कियों में दिलचस्पी रखती है सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह, अपने लिए ढूंढ रही हैं ‘दुल्हनियां’

लड़कियों में दिलचस्पी रखती है सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह, अपने लिए ढूंढ रही हैं ‘दुल्हनियां’

हाल ही में सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की और अब सीमा सजदेह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के नए सीजन ने दस्तक दे दी है। इसके एक एपिसोड में, मैचमेकर सीमा टापरिया ने अतिथि भूमिका निभाई।

एपिसोड में, महीप कपूर सीमा आंटी से दोस्त सीमा सजदेह के लिए सही मैच खोजने का अनुरोध करता है। सीमा टापरिया को सीमा सजदेह के लिए एकदम सही जोड़ी ढूंढनी थी। ऐसे में सीमा टापरिया ने सजदेह से पूछा कि सोहेल खान से उनकी 22 साल पुरानी शादी क्यों टूट गई। इस पर फैशन डिजाइनर ने जवाब दिया कि उनके विचार मिलते नहीं हैं।

सीमा टापरिया ने आगे सीमा सजदेह से पूछा, ‘लेकिन 22 साल बाद आप समझ गए कि आपकी सोच मेल नहीं खाती?’ इस पर सजदेह ने जवाब दिया कि इन चीजों में वक्त लगता है। इसके साथ ही सीमा सजदेह ने सभी के सामने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. सीमा सजदेह ने बताया कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं। हालांकि यह एक मजाक था।

सीमा सजदेह ने मजाक में कहा, ‘शायद मुझे महिलाएं पसंद हैं।‘ यह सुनकर महीप कपूर हैरान रह जाते हैं और सीमा टापरिया के भी होश उड़ जाते हैं। दोनों के एक्सप्रेशन देखकर सीमा सजदेह ने कहा कि वह मजाक कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने सीमा टापरिया के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सुनकर उन्हें पसीना आ रहा था.