किच्चा सुदीप बर्थडे: किच्चा सुदीप रहते हैं 20 करोड़ के आलीशान बंगले में , नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग
किच्चा सुदीप नेट वर्थ: कन्नड़ फिल्म उद्योग के सुपरस्टार किच्चा सुदीप के न केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी लाखों प्रशंसक हैं। किच्चा सुदीप का जन्म 2 सितंबर 1973 को कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ था। किचा ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बैंगलोर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। किच्चा सुदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘थाइव्वा’ से की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद साल 2006 में किचा ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘माई ऑटोग्राफ’ का निर्देशन, निर्माण और अभिनय भी किया।
इस फिल्म से पहचान
किच्छा सुदीप को पहचान साल 2012 में एसएस राजामौली की फिल्म ‘ईगा’ से मिली थी। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल में थे और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। किचा ने सलमान खान की 2019 की फिल्म दबंग 3 में एक खलनायक की भूमिका निभाई। एक गांव में लोग किच्चा को भगवान की तरह पूजते हैं। उनका मंदिर है और लोग उनकी पूजा करते हैं।