जोजोबा की खेती बना रही राजस्थान के किसानों को मालामाल, जाने जोजोबा की खेती का करने का सही तरीका, जोजोबा के पौधे में बिना पानी के भी खड़े रहने की ताकत होती है. देश के कई इलाके में किसान पानी की कमी महसूस करते हैं, अपनी खेती की सिंचाई के लिए उन्हें पानी नहीं मिल पाता है. ऐसे में राजस्थान के कई किसानों ने जोजोबा की खेती शुरू कर दी है. जोजोबा के सीड से एक तेल निकाला जाता है जो काफी महंगा बिकता है. 1 एकड़ जोजोबा की खेती से 5 क्विंटल सीड निकलता है. बाजार में 50ml जोजोबा ऑयल ₹500 और 100ml 1000 रुपए में मिलता है. जोजोबा के 1 लीटर तेल की कीमत ₹7000 है. 1 एकड़ में 5 क्विंटल सीड से 250 लीटर तेल निकल सकता है. राजस्थान के किसान जोजोबा की खेती से लाखों कमा रहे है।
यह भी पढ़े: Pakistan: कंगाल पाकिस्तान की बड़ी मुश्किले, बाढ़ से उखड़ी पटरियां, आवागमन हुआ ठप
जोजोबा की खेती से किसानों की बदल रही किस्मत

जोजोबा की खेती से अच्छी कमाई होती है। राजस्थान के हनुमानगढ़ के मुंडा में कई किसान जोजोबा की खेती कर रहे हैं. इस इलाके में जोजोबा तेल की खेती काफी फेमस हो चुकी है. जोजोबा के तेल को चेहरे के दाग और झुर्रियां हटाने के लिए उपयोग किया जाता है, इसकी मेडिसिनल वैल्यू अच्छी होने की वजह से जोजोबा की खेती को काफी बढ़ावा मिल रहा है. राजस्था के किसान इस खेती से कमा रहे लाखों का मुनाफा।
जोजोबा की खेती बना रही राजस्थान के किसानों को मालामाल, जाने जोजोबा की खेती का करने का सही तरीका
जानिए कितनी है जोजोबा तेल की कीमत
बाजार में 50ml जोजोबा ऑयल ₹500 और 100ml एक हजार रुपए में मिलता है. जोजोबा के बीज में 50 फ़ीसदी तक तेल निकल जाता है. जोजोबा ऑयल -2 से -55 डिग्री तापमान तक सही सलामत रह सकता है. जोजोबा के दस मादा पौधों पर जोजोबा का एक नर पौधा लगाया जाता है. जनवरी से जून के बीच जोजोबा में सीड आ जाता है. जोजोबा के एक पेड़ से 2 किलो बीज तक निकल सकता है. जोजोबा का तेल बहुत ही महंगा बिकता है।
जोजोबा की खेती कर रहे किसान

जोजोआ की खेती कर रहे किसान हनुमानगढ़ के अमर सिंह सिहाग ने कहा, “जोजोबा के एक पौधे से दूसरा पौधा 2 मीटर की दूरी पर लगाया जाता है जबकि पंक्ति से पंक्ति की दूरी 4 मीटर रखी जाती है. 1 एकड़ में जोजोबा के 500 पौधे लगाए जा सकते हैं. अगर आप तेल की मार्केटिंग कर सके तो 1 एकड़ जोजोबा के पौधे से ₹50 लाख तक की कमाई हो सकती है. राजस्थान के कई इलाकों में जोजोबा के पौधे ₹28 में मिल जाते हैं. एक बार जोजोबा का पौधा लगाने के बाद 200 सालों तक सीड देता रहता है.” और ऐसे ही किसान की इससे कमाई होती रहती है।
यह भी पढ़े: Small Business Tips: इन पांच बिजनेस से कमा सकते है आप कम समय में अधिक मुनाफा, जाने कैसे
जोजोबा की खेती का तरीका

राजस्थान के किसान अमर सिंह सिहाग ने अपने भाई और बेटे के साथ मिलकर जोजोबा की खेती करने का फैसला किया. साल 2007 में जोजोबा की खेती शुरू हुई. पहली फसल 3-4 साल बाद आई थी. जोजोबा का पौधा मैक्सिको से राजस्थान पहुंचा है. राजस्थान के कई इलाकों में किसान जोजोबा को खरा सोना मानते हैं. जोजोबा की खेती से किसान लाखों रूपए कमाते है.