Saturday, June 10, 2023
Homeदेश-विदेशझारखंड के एक गाँव में लिव-इन में थे 501 जोड़े , केंद्रीय...

झारखंड के एक गाँव में लिव-इन में थे 501 जोड़े , केंद्रीय मंत्री ने करवाया सामूहिक विवाह

झारखंड के एक गाँव में लिव-इन में थे 501 जोड़े , केंद्रीय मंत्री ने करवाया सामूहिक विवाह, भारत में कई ऐसे राज्य है जहाँ जनजातीय समुदाय निवास करता है और इन जनजातीय समुदायों में आज भी प्राचीन परम्पराओं का पालन किया जाता है। जनजातीय समुदायों में विभिन्न तरह की और अजोबोगरीब परम्पराये देखने और सुनने में आती है। ऐसी ही एक अनोखी परंपरा झारखंड के जनजातीय इलाको में होती है जिसमे स्त्री और पुरुष बिना शादी के एक ही छत के नीचे रहते है। आपको जानकार हैरानी होगी की आजकल जो बड़े शहरो में जिसे ‘लिव इन रिलेशनशिप’ कहा जाता है ,यह जनजातीय समुदायों की एक प्राचीन परंपरा है। जनजातीय इलाकों में लिव-इन के इस रिश्ते को लोग ढुकु के नाम से जानते हैं. लेकिन इसके कारण अलग अलग है।

आपको बता दे की झारखंड के खूंटी जिले के एक गांव में 501 कपल लिव-इन में रह रहे थे। जिनका एक आयोजन के तहत केंद्रीय मंत्री द्वारा सामूहिक विवाह करवाया गया। जिन जोड़ियों की शादी रचाई गई, उनमें 20 से लेकर 70 साल तक की उम्र वाले स्त्री-पुरुष थे। शादी करनेवाले कई जोड़े माता-पिता तक बन चुके हैं। कार्यक्रम में उनके बच्चे भी उनकी शादी का गवाह बने। इसका आयोजन किया स्वयंसेवी संस्था वृष्टि ग्रीन फार्मर्स ने। ऐसी जोड़ियां एक छत के नीचे एक साथ बरसों-बरस गुजारने के बाद भी अपने रिश्ते को शादी का नाम नहीं दे पाती हैं. बता दें कि, ढुकु परंपरा के पीछे की सबसे बड़ी वजह आर्थिक मजबूरी है. दरअसल, आदिवासी समाज में यह अनिवार्य परपंरा है कि शादी के उपलक्ष्य में पूरे गांव के लिए भोज का इंतजाम किया जाता है.

यह भी पढ़े :Lava का Agni 2 5G आज भारत में हुआ लॉन्च, जानिये क्या होगी कीमत और इसके शानदार फीचर्स

501 जोड़े थे लिव-इन में , अब हुआ विवाह

जनजातीय इलाकों में लिव-इन के इस रिश्ते को लोग ढुकु के नाम से जानते हैं। ऐसी जोड़ियां एक छत के नीचे एक साथ बरसों-बरस गुजारने के बाद भी अपने रिश्ते को शादी का नाम नहीं दे पातीं। ढुकु परंपरा के पीछे की सबसे बड़ी वजह आर्थिक मजबूरी है। दरअसल, आदिवासी समाज में यह अनिवार्य परपंरा है कि शादी के उपलक्ष्य में पूरे गांव के लिए भोज का इंतजाम करता है। कई लोग गरीबी की वजह से इस प्रकार की व्यवस्था नहीं कर पाते और इस वजह से वे बिना शादी किए साथ में रहने लगते हैं। यह आयोजन हुआ राज्य के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत चौला पतरा गांव में। खास बात यह कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने शिरकत की।

ढुकु परंपरा क्या है ?

ऐसी ज्यादातर जोड़ियों की कई संतानें भी हैं, मगर समाज की मान्य प्रथाओं के अनुसार शादी न होने की वजह से इन संतानों को जमीन-जायदाद पर अधिकार नहीं मिल पाता। ऐसे बच्चों को पिता का नाम भी नहीं मिल पाता। ढुकु शब्द का अर्थ है ढुकना या घुसना। जब कोई महिला बिना शादी किए ही किसी पुरुष के घर में घुस जाती है यानी रहने लगती है तो उसे ढुकनी के नाम से जाना जाता है और ऐसे जोड़ों को ढुकु कहा जाता है। ऐसी महिलाओं को आदिवासी समाज सिंदूर लगाने की भी अनुमति नहीं देता। अब साल-दर-साल से रहती चली आ रही जोड़ियों को सामाजिक और कानूनी मान्यता दिलाने का अभियान तेज हुआ है।

आर्थिक तंगी की वजह से नहीं कर पाते शादी

वहीं भोज के लिए मीट-चावल के साथ पेय पदार्थ हड़िया का भी इंतजाम करना पड़ता है. कई लोग गरीबी की वजह से इस प्रकार की व्यवस्था नहीं कर पाते और इस वजह से वे बिना शादी किए साथ में रहने लगते हैं. ऐसी ज्यादातर जोड़ियों की कई संतानें भी हैं, मगर समाज की मान्य प्रथाओं के अनुसार शादी न होने की वजह से इन संतानों को जमीन-जायदाद पर अधिकार नहीं मिल पाता. ऐसे बच्चों को पिता का नाम भी नहीं मिल पाता है. ढुकु शब्द का अर्थ है ढुकना या घुसना, जब कोई महिला बिना शादी किए ही किसी पुरुष के घर में घुस जाती है, यानी रहने लगती है तो उसे ढुकनी के नाम से जाना जाता है और ऐसे जोड़ों को ढुकु कहा जाता है.

यह भी पढ़े :क‍िसानों के ल‍िए नैनो DAP साबित हुई रामबाण , कम खर्चे में फसल की पैदावार हुई दुगनी

अर्जुन मुंडा बने मुख्य अतिथि

ऐसी महिलाओं को आदिवासी समाज सिंदूर लगाने की भी अनुमति नहीं देता है. अब साल-दर-साल से रहती चली आ रही जोड़ियों को सामाजिक और कानूनी मान्यता दिलाने का अभियान तेज हुआ है. खूंटी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वैवाहिक बंधन में बंधने वालों को अब सामाजिक और कानूनी मान्यता मिलेगी. इससे संपत्ति सहित अन्य पारिवारिक मामलों में इन जोड़ों को कानूनी हक मिलेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे जोड़ों का भविष्य सुखमय हो, इसकी चिंता केंद्र सरकार को हमेशा रहती है.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि वैवाहिक बंधन में बंधने वालों को अब सामाजिक और कानूनी मान्यता मिलेगी। इससे संपत्ति सहित अन्य पारिवारिक मामलों में इन जोड़ों को कानूनी हक मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे जोड़ों का भविष्य सुखमय हो, इसकी चिंता केंद्र सरकार को हमेशा रहती है। वैवाहिक बंधन में बंधने वाले सभी जोड़ों की शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक कोचे मुंडा उनकी धर्मपत्नी मोनिका मुंडा, समाजसेवी और खूंटी के उद्योगपति रोशनलाल शर्मा और वीणा शर्मा ने कन्यादान और विवाह की अन्य की रस्म अदा की।

function add_this_script_footer(){ ?> Join our Whatsapp Group