जल जीवन मिशन हुआ कामयाब, 12 करोड़ ग्रामीणों तक पंहुचा नल के जरिए पानी, रचा नया इतिहास, इस मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में की थी। इसका लक्ष्य 2024 तक गावों में हर घर को नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। मिशन की घोषणा के समय ग्रामीण क्षेत्रों में केवल तीन करोड़ 23 लाख परिवारों को पाइप से जलापूर्ति की जा रही थी। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ करोड़ो लोगो तक पहुंच रहा है।
यह भी पढ़े: मिक्स दाल वड़ा ट्राई करे अब इस आसान रेसिपी के साथ घर पर, जाने बनाने की रेसिपी
इस राज्यों का रहा कमाल का प्रदर्शन

इस जल जीवन मिशन के दौरान 5 जिलों का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि वर्तमान में पांच राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल आपूर्ति का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं।गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, पुदुचेरी, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली तथा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह। इन पांच जिलों में मिशन का बहुत जबरदस्त असर देखने को मिला है।
हजारों आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंच रहा जल

मंत्रालय के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों की बदौलत नौ लाख से अधिक स्कूलों और नौ लाख 39 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल आपूर्ति प्रदान की गई है।
यह भी पढ़े: बेहद खूबसूरत डिजाइन से दे उंगलियों को बेस्ट लुक, देखें खूबसूरत डिजाइंस
जल जीवन मिशन आखिर है क्या ?

यह जल जीवन मिशन को प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया था। इसको वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया यह मिशन वर्ष 2024 तक ‘कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन’ (FHTC) के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति की परिकल्पना करता है। यह मिशन ‘जल शक्ति मंत्रालय’ के अंतर्गत आता है। यह मिशन मौजूदा जल आपूर्ति प्रणालियों और पानी के कनेक्शन की कार्यक्षमता सुनिश्चित करता है।
पानी की गुणवत्ता की निगरानी एवं परीक्षण के साथ-साथ सतत् कृषि को भी बढ़ावा देता है। यह संरक्षित जल के संयुक्त उपयोग; पेयजल स्रोत में वृद्धि, पेयजल आपूर्ति प्रणाली, धूसर जल उपचार और इसके पुन: उपयोग को भी सुनिश्चित करता है। इस मिशन के जरिए करोड़ो लोगो की समस्याए समाप्त हो गई है।