इस बार आलता की इन डिजाइनों को करे ट्राई , राधा रानी की तरह लगेंगे बेहद सुन्दर

इस बार आलता की इन डिजाइनों को करे ट्राई , राधा रानी की तरह लगेंगे बेहद सुन्दर, हमारे देश में हिन्दू धर्म की मान्यता है की सुहागन औरतो को आलता ज़रूर लगाना चाहिए , यह सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्णा राधा के पैरों के हाथों और पैरों पर खुद आलता लगाते थे। इसी कारण इसे लगाना काफी शुभ भी माना जाता है। बता दें कि इसे खासकर सुहागने लगाती है और इसे सुहाग की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है।

बंगाली कल्चर में आलता का खास महत्तव है ,यंहा पर भी महिलाये खासकर सुहागने आलता लगाना बेहद पसंद करती हैं। वहीं इसे लगाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि आलता लाल रंग का होता है और सुहागनों के लिए इसे सुहाग की निशानी मन जाता है। वहीं सावन का महिना शुरू हो चुका है और ये सुहागनों के लिए बेहद खास तौर पर माना जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं आलता के कुछ ऐसे डिजाइन जिसे बनाना काफी आसान है और साथ ही बताएंगे इसे लगाने का आसान तरीका ताकि आप भी अपने पैरों और हाथों की शोभा बढ़ा सके और उन्हें खूबसूरत बना सकें।

यह भी पढ़े :केले का छिलका झुर्रियों को हटा आपके चेहरे को देगा ट्यूबलाइट जैसी चमक , बस ये आसान टिप्स करें फॉलो

आलता लगाने से पहले रखे इन बातो का ध्यान

आलता लगाते समय आप नीचे अखबार जरूर बीचा लें।

साथ ही कम मात्रा में आलता लेकर शुरुआत करें ताकि आलता फैलने से बचा रहे।

ऐसा इसलिए क्योंकि आलता लिक्विड होता है और जल्द ही फैलने लगता है।

भरे पैरों के लिए डिजाइन

अगर आपके पास आलता लगाने का ज्यादा समय नहीं है और आप भरे पैरों वाला डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से उंगलियों को आलता से भर सकती हैं। साथ ही इसमें आप सफेद रंग से बॉर्डर बना सकती हैं। वहीं अगर आपके पैर चौड़े हैं तो इस तरह के डिजाइन के साथ आप कोई और पैटर्न जरूर बना लें।

गोल टिक्की डिजाइन

आलता का यह डिजाइन काफी आसान होता है। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप किसी भी गोल जैसे ढक्कन या चूड़ी की सहायता ले सकती हैं। साथ ही आस-पास के लिए आप डॉट-डॉट कर बॉर्डर बना सकती हैं। बॉर्डर के लिए आप सफ़ेद रंग को चुन सकती हैं।

लम्बे पैरों के लिए डिजाइन

वहीं अगर आपके पैर लम्बे हैं तो आप इस तरह से वी-कट डिजाइन का अलता पैरों में लगा सकती हैं। वहीं इस तरह की गोल टिक्की डिजाइन बनाकर आप टूथपिक और इअरबड्स की मदद से केरी डिजाइन से बॉर्डर भी बना सकती हैं।

यह भी पढ़े:ट्रेन में चाय का चस्का पड़ सकता है सेहत के लिए महँगा , एक नज़र डालें कैसी बनती है स्टेशन पर घिनौनी चाय

बेल डिजाइन आलता

अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं और कुछ अलग डिजाइन का आलता हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से सफ़ेद रंग की मदद से केरी और फूल-पत्ती डिजाइन की बेल बना सकती हैं। साथ ही हाफ गोल टिक्की और उंगलियों के लिए आप आलता का इस्तेमाल कर सकती हैं।

You may have missed