ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने चंद्रयान लॉन्च की बताई ऐसी वजह , सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे , यूजर्स ने भी खूब उड़ाई खिल्ली

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने चंद्रयान लॉन्च की बताई ऐसी वजह , सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे , यूजर्स ने भी खूब उड़ाई खिल्ली, बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। राखी हर वक़्त कुछ ऐसा करती है या ऐसा कुछ बयान देती रहती है जिससे मिडिया पर छाई रहती है। कई बार वो इसकी वजह से ट्रोल भी होती है , अभी अब ऐसा ही कुछ राखी ने चंद्रयान लॉन्च (Chandrayaan 3 Launch)को लेकर कमेंट कर दिया जिसे सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे। आपको बता दे की शुक्रवार (14 जुलाई) को इसरो (ISRO) ने सफलता पूर्वक चंद्रयान 3 अभियान लॉन्च किया, जिसे देखकर हर भारतीय की छाती गर्व से चौड़ी हो गई. राखी सावंत ने भी देश को चंद्रयान 3 के सक्सेसफुल लॉन्च की बधाई दी, लेकिन इसका क्रेडिट भी उन्होंने खुद को ही दिया. एक तरफ जहां देश-दुनिया ISRO के वैज्ञानिकों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं चंद्रयान 3 लॉन्च का क्रेडिट खुद लेकर राखी सावंत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.

राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा कंट्रोवर्सी से घिरी रहती है वह अपने अंदाज और अटपटे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। राखी लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय पेश करती हैं। अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर कई बार राखी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन बावजूद इसके राखी फैंस का मनोरंजन करने से कभी भी पीछे नहीं हटतीं। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर इसरो ने ‘चंद्रयान 3’ (Chandrayaan 3) मिशन लॉन्च किया। इसरो के इस सक्सेसफुल लॉन्चिंग मिशन को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। अब हाल ही में राखी सावंत ने ‘चंद्रयान 3’ के सक्सेसफुल लॉन्च होने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने पैपराजी को दिए इंटरव्यू में ‘चंद्रयान 3’ मिशन को लेकर देश को बधाई दी लेकिन इसे के साथ उन्होंने इसरो के इस मिशन का क्रेडिट भी खुद को ही दे दिया।

यह भी पढ़े :कभी रामायण की ‘सीता’ दीपिका ने फिल्मो में दिए बोल्ड सीन , लोगों ने किया था विरोध , एक्ट्रेस का छलका दर्द

वीडियो में चंद्रयान लॉन्च की मजेदार वजह बताई

राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत व्हाइट कलर की साड़ी पहनें नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने व्हाइट ज्वैलरी और चूड़ियां भी पहनी हुई हैं। वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं, “चांद की चांदगी आई है और देश की आमदनी आई है। मुबारक हो सबको, चंद्रयान 3 लॉन्च हो चुका है, वो भी केवल मेरी वजह से। मैंने आज ये व्हाइट पहना, इसलिए चंद्रयान लॉन्च हो गया है।” इसके साथ ही राखी सावंत वीडियो में यह भी बता रही हैं कि जब चंद्रयान लॉन्च हुआ तो नीचे से कैसे उसमें फायर हुआ था। राखी सावंत के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

राखी ने ले लिया चंद्रयान 3 का सारा क्रेडिट

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साड़ी पहले बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी पैपराजी से बात करते हुए कहती हैं, ‘चांद की चांदनी आई है और देश की आमदनी आई है… थोड़ा पीछे जाओ इस चांदनी पर ग्रहण मत लगाओ, अंधेरा कर के’. चंद्रयान 3 के बारे में पूछे जाने पर राखी ने कहा, ‘चंद्रयान 3 लॉन्च हो चुका है…वो भी सिर्फ मेरी वजह से. मैंने आज ये व्हाइट (सारी) पहना… इसलिए चंद्रयान लॉन्च हो गया है. तो चंद्रयान जब लॉन्च हुआ तो कैसे यू नो…फायर नीचे से हुआ.. कैसे हुआ मैं आपको बताती हूं.’ इतना बोलते ही राखी ने माचिस की तीलियों से आग जलाकर उदाहरण भी दिया’.

ट्रोल्स के निशाने पर आईं राखी सावंत

राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इसको भी चंद्रयान पर बिठाकर लॉन्च कर देना था।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इसरो से मेरी रिक्वेस्ट है, आप जब फिर से चंद्रयान 4 बनाएंगे, राखीजी को उसके आगे बांधकर भेज देना। उधर ही वो अपने मनपसंद लड़के से शादी कर लेंगी क्योंकि यहां पर कोई भी अच्छा नहीं है।” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “राखी का तो इससे दूर दूर से नाता कोई नहीं है तो ये कैसे तारीफें झोंक रही है।”

यह भी पढ़े :करिश्मा कपूर ने मोनोकिनी पहन बीच पर लगाई आग , 49 की उम्र में भी कम नहीं बेबाक़ी

यूजर्स बोले -राखी को चंद्रयान 4 के आगे बांध दो’

हालांकि राखी सावंत ने आगे कहते हुए चंद्रयान 3 के लॉन्च डे को बड़ा दिन बताया. उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि आज के दिन हर कोई सफेद कपड़े पहने. राखी का ये वीडियो अब हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. उनके इस बयान पर यूजर्स के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. कुछ ने तो उन्हें ट्रोल भी किया है. एक यूजर ने कहा, ‘मेरी इसरो के रिक्वेस्ट है कि अब जब आप अब जब आप चंद्रयान 4 बनाएंगे तो राखी को उसके आगे बांधकर भेज देना, उधर वो अपने मनपसंद लड़के से शादी कर लेंगी. इधर कोई अच्छा नहीं है’. दूसरे यूजर ने कहा, ‘इनको भी चंद्रयान पर बिठाके लॉन्च कर देना था’.

You may have missed