बॉलीवुड के इन सौतेले भाई- बहनों के बीच है सगे से भी गहरा रिश्ता , जाह्नवी-अर्जुन कपूर से लेकर आलिया और पूजा भट्ट के बीच है कमाल की बॉन्डिंग, जहाँ हमारे देश में ‘सौतेला’ शब्द का उपयोग ज्यादातर नफरत दर्शाने के लिए किया जाता है , वंही बॉलीवुड में कुछ ऐसे कलाकार है जो असल में है तो सौतेले भाई-बहन लेकिन इनमे इतना प्यार है की शायद सगे में भी न हो। सौतेले रिश्तो के बारे में हमारी सोच अक्सर नेगटिव ही होती है ,क्योकि अक्सर इस रिश्ते से जुडी अनेक बुरी घटनाओं के किस्से सुनने में आते है। कहीं न कंही सौतेले रिश्तो में एक दुरी रहती है , हमारे समाज में सौतेले रिश्तो को आसानी से अपनाया नहीं जाता न ही इतनी इज्जत दी जाती है। इसके विपरीत बॉलीवुड इंडस्ट्रीस में ऐसे कई उदाहरण है जिन्होंने सौतेले रिश्तो न सिर्फ अपनाया बल्कि उनके बीच उतना ही प्यार और सम्मान भी रखा। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों के बारे में, जिनकी कमाल की बॉन्डिंग के आगे सब कुछ फीका है।
वैसे तो आपको बता दे की बॉलीवुड इंडस्ट्रीस में लोग काफी खुले विचारो के होते है। यहाँ पर दूसरी या तीसरी शादी और सौतले बच्चो को बुरी नज़र से नहीं देखा जाता। बॉलीवुड हमारे समाज से काफी आगे चलता है ,हलाकि वो जमाना बहुत पीछे छूट गया जब अफेयर्स, तलाक, ब्रेकअप और दूसरी शादी को समाज में बहुत बुरे नजरिए से देखा जाता था। अब न सिर्फ लोग इन तमाम मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं बल्कि अपने सौतेले माता-पिता और भाई-बहनों के साथ भी रिश्तों को निभाने में भी पीछे नहीं हैं। यह सच है कि अगर ऐसे रिश्ते दिल से निभाए जाएं तो वह पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे भाई -बहन है जो इस सौतेले शब्द से बिल्कुल विपरीत विचार रख कर आपसे में बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते है। जाह्नवी-अर्जुन कपूर से लेकर आलिया और पूजा भट्ट जैसे कई कलाकार है जो सौतेले होकर भी सगे भाई-बहनो से भी ज्यादा एक दूसरे से प्यार करते है। जिन्होंने न केवल अपने सौतेले भाई-बहनों को अपनाया, बल्कि एक मजबूत बंधन कायम कर हर किसी के सामने रिश्तों को निभाने की एक नई मिसाल पेश की। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों के बारे में, जिनकी कमाल की बॉन्डिंग को देखकर आप यही कहेंगे कि ‘यह तो सगों से भी बढ़कर हैं…’
अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर का रिश्ता उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जिन्हें ऐसा लगता है कि दूसरी मां के बच्चों के साथ अक्सर रिश्तों को निभाने में दिक्कत आती है। भले ही अर्जुन और अंशुला ने कभी भी अपने पिता की दूसरी पत्नी और अपने सौतेली बहनों के साथ किसी भी तरह के बंधन को साझा नहीं किया हो, लेकिन श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद न केवल अर्जुन ने अपनी दोनों बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को अपनाया बल्कि हर समय उनके साथ खड़े हुए भी दिखाई दिए। यही नहीं, अर्जुन इस बात को अच्छे से समझते थे कि परिवार में बड़े होने का क्या महत्व है और किस तरह चीजों को संभालते हुए हर कदम आगे बढ़ना है। शादी के 10 दिन बाद ही श्वेता की इस आदत से परेशान हुए आदित्य, ये वजह अक्सर बनती है पति पत्नी के झगड़े की वजह
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर को जब साथ में देखा जाता है, तो कोई भी दूर-दूर तक इस बात का अंदाजा लगा नहीं सकता कि ये दोनों सौतेले भाई हैं। दोनों के बीच की शानदार ट्यूनिंग से लेकर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का तरीका हमेशा दूसरों पर भारी पड़ता है। शाहिद जहां नीलिमा अज़ीम और पंकज कपूर के बेटे हैं, तो वहीं ईशान नीलिमा और राजेश खट्टर के बेटे हैं। इतने डिफ्रेंस होने के बाद भी इन दोनों के रिश्ते में आपको वह सभी बातें देखने को मिलेंगी जो इन्हें सबसे खास बनाती हैं। दोनों की रिश्ते की खूबसूरती का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा लीजिए दोनों ने कभी भी ‘सौतेले’ जैसे शब्द को अपने बीच में नहीं आने दिया। दोनों न केवल एक-दूसरे के लिए रिस्पेक्ट की भावना रखते हुए आगे बढ़े बल्कि हर छोटी-मोटी चीजों पर बात करने से भी नहीं कतराए। सारा अली खान-करीना कपूर से लेकर त्रिशला-मान्यता दत्त तक, जब इन सितारों ने बदल दी रिश्तों की परिभाषा
आलिया और पूजा भट्ट

मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने दो शादियां की थी। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट थे। इसके बाद उन्होंने 1986 में अभिनेत्री सोनी राजदान से दूसरी शादी कर ली। सोनी से महेश की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। ये एक दूसरे के सौतेले भाई बहन हैं लेकिन इनके बीच प्यार देख कोई कह ही नहीं सकता कि ये सगे भाई- बहन नहीं हैं।
सारा अली खान-तैमूर अली खान

सारा अली खान और तैमूर अली खान बॉलीवुड की सबसे क्यूट भाई-बहन की जोड़ी में से एक है। सारा ने केवल तैमूर को अपने भाई इब्राहिम की तरह ट्रीट करती हैं बल्कि हर खास मौके पर उनकी तरीफ करती हुई भी नजर आ जाती हैं। सारा और तैमूर की जोड़ी उन लोगों के लिए एकदम सही उदाहरण है, जिन्हें लगता है कि दूसरी मां और उनके बच्चों को हमेशा आपके मुकाबले ज्यादा प्यार किया जाता है।

हालांकि, करीना हमेशा ही इस बात को अच्छे से जानती थीं कि सैफ की ज़िंदगी में सारा और इब्राहिम बहुत अहमियत रखते हैं, जिसके लिए न उन्होंने सारा अली खान और इब्राहिम को भी तैमूर की तरह प्यार किया बल्कि एक अच्छे परिवार की डेफिनेशन सेट करते हुए हर छोटी-बड़ी चीजों में साथ खड़ी रहीं।
देओल परिवार

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और विवादित शादियों में से एक रही। इसकी एक बड़ी वजह धर्मेंद्र का पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों पिता होना था। हालांकि सन्नी और बॉबी देओल अपनी दोनों सौतेली बहनों ईशा और अहाना से दोस्ताना व्यवहार रखते हैं।
त्रिशला दत्त- शहरान और इकरा दत्त

त्रिशला दत्त, शहरान और इकरा दत्त में भले ही उम्र का अंतर ज्यादा हो, लेकिन इन तीनों के रिश्ते में आपको एक परफेक्ट भाई-बहन की बॉन्डिंग देखने को मिल जाएंगी। तीनों के रिश्ते की खूबसूरती का अंदाज़ा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि जब मान्यता ने संजय दत्त से शादी की तो हर किसी को लगा था कि मान्यता के आते ही त्रिशला अपने पिता से दूर हो जाएंगी। हालांकि, मान्यता ने इन तमाम बातों को पीछे छोड़ते हुए शहरान और इकरा के साथ-साथ त्रिशला को भी वही प्यार दिया जिसकी वह हकदार हैं।
प्रतीक बब्बर और जूही बब्बर

एक्टर राज बब्बर के की पहली बीवी नादिरा बब्बर से 2 बच्चे हैं जिनके नाम जूही और आर्या बब्बर हैं। वहीं दूसरी बीवी स्मिता पाटिल से उन्हें एक बेटा प्रतीक बब्बर हुआ। सौतेले भाई बहन होने के बावजूद इनके बीच खूब प्यार दिखता है। प्रतीक बहन जूही बब्बर के काफी करीब हैं और उनसे हर सीक्रेट शेयर करते हैं।