बारिश में अगर आपको जकड़ लिया है डेंगू ने, ये फूड दिलाएंगे जल्दी छुटकारा, अपनी डाइट में करे शामिल

बारिश में अगर आपको जकड़ लिया है डेंगू ने, ये फूड दिलाएंगे जल्दी छुटकारा, अपनी डाइट में करे शामिल, मानसून जब आता है साथ में ढेरो बीमारिया भी लाता है ,इस समय बैक्टीरिया फैलने की सम्भावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। देश में कई तरफ फ्लू और वायरल बीमारिया फ़ैल रही है हाल ही में दिल्ली में डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन का पता लगने के बाद से भी यह चिंता का विषय बन गया है। मानसून के सीजन में डेंगू आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में इस दौरान खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। अगर आप गलती से डेंगू का शिकार हो गए हैं तो जल्दी रिकवर होने के लिए ये फूड्स खा सकते हैं।डेंगू इन दिनों देश में तेजी से बढ़ रहा है। कई सारे मामले सामने आ रहे हैं। आपको बता दें की यह एक तरीके का फ्लू है जो की एडीज नामक मच्छर से फैलती है। इस मच्छर के काटने से प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिरने लगते हैं और अगर इसका इलाज न करवाया जाए तो यह फ्लू जानलेवा भी हो सकता है। अगर डेंगू के मरीज को अच्छी हेल्थ केयर मिले तो वो जल्दी ठीक हो सकता है। लेकिन इसके लिए जरुरी है अच्छा-पोषक डाइट जो की आपकी रिकवरी में मदद करती है। आज हम आपको ऐसी डाइट बता रहे हैं जो आपकी डेंगू से रिकवरी में मदद करेंगी।
बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में जल भराव की समस्या होने लगी है। ऐसे में गंदे पानी की वजह से कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी में दिल्ली में आई फ्लू के बाद अब डेंगू का खतरा काफी बढ़ गया है। हाल ही में यहां मिले डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते वर्षों की तुलना में इस साल डेंगू के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस बीमारी से बचने के लिए उचित सावधानियां बरती जाए। साथ ही अगर आप इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं, तो भी सही डाइट की मदद से जल्द ही इससे रिकवर हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिसकी मदद से आप डेंगू से जल्दी रिकवर हो सकते हैं।
यह भी पढ़े :बारिश के मौसम में पैरों को फंगल इंफेक्शन होने से बचाये, बस करे ये आसान से उपाय
पपीते के पत्ते

पपीते की पत्तियां डेंगू बुखार के लिए एक पारंपरिक इलाज है। यह पत्तियां विटामिन ए, सी और के से भरपूर होती हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद कर सकती हैं। आप पपीते के पत्तों का रस या चाय बना सकते हैं या पत्तों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो ताजा और हाइड्रेटिंग है। यह विटामिन सी और के के साथ-साथ पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है। पोटेशियम शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
अनार

अनार विटामिन सी, के और ए के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। अनार भी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
ब्रॉकली
ब्रोकोली विटामिन के का एक अच्छा स्रोत है, जो खून के थक्के जमने के लिए आवश्यक होता है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
पालक

विटामिन ए, सी और के के साथ-साथ आयरन का भी अच्छा स्रोत है। आयरन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है। पालक फाइबर का भी अच्छा स्रोत है।
दही
दही प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। प्रोटीन डैमेज टीशूज की मरम्मत के लिए जरूरी है और कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। दही प्रोबायोटिक्स का भी एक अच्छा स्रोत है, जो फायदेमंद बैक्टीरिया हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :बारिश में खतरनाक तरीके से फ़ैल रहा आंखों का इंफेक्शन , इन तरीकों से कर सकते है बचाव
ओटमील

ओटमील कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, जो ऊर्जा प्रदान कर सकता है। यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, जो आपको नियमित रखने में मदद कर सकता है।