बाम्बू की खेती होगी आसानी से कम जगह में और मुनाफा होगा तगड़ा, जाने खेती का सही तरीका, बांस एक ऐसी फसल है जिसे एक बार लगाकर अधिक समय तक इससे मुनाफा कमाया जा सकता है। बांस की खेती के लिए सरकार से भी प्रोत्साहन मिलता है और मदद भी। बांस की खेती खेत के चारों ओर मेड वाले स्थान पर की जा सकती है और बीच में दूसरी फसल उगाई जा सकती है। इससे किसान को दोहरा लाभ मिल सकता है। बांस की बाजार मांग को देखते हुए इसमें लाभ की काफी संभावनाएं हैं। उन्नत तकनीक से इसकी खेती करें तो इससे करीब 40 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है। इस खेती से लाखों किसान बड़े पैमाने पर पैसा कमा रहे है।
यह भी पढ़े: मारुती की न्यू Alto आ रही कोल्हू का बैल बन कर, तगड़े इंजन के साथ माइलेज मचा रहा धमाल
बांस की रोपाई जुलाई माह में की जाती है

बांस की खेती करना बहुत आसान है। बांस की खेती के लिए भारत में मुख्यत: दो तरह की बांस की प्रजाति की वानिकी तैयार की जाती है। पहली बैम्बुसा एरुण्डीनेसीया और दूसरी डेन्ड्रो कैलामस स्ट्री क्ट्स प्रजाति है। इससे सभी को तगड़ा मुनाफा मिलता है।
कहां से मिलेगा बांस का पौधा
बांस के पौधे के लिए भटकने की जरुरत नहीं है। बांस के पौधे को नर्सरी से लाकर रोपा जा सकता है। तीन महीनों में बांस का पौधा विकसित होना शुरू हो जाता है। समय-समय पर बांस के पौधे मामूली छंटाई के बाद बांस का पौधा विकसित होता रहता है। तीन-चार साल में पूरी फसल तैयार हो जाती है। आम तौर से अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बांस के पौधे की कटाई की जाती है। इसके बाद इसे बेचा जा सकते है।
बाम्बू की खेती होगी आसानी से कम जगह में और मुनाफा होगा तगड़ा, जाने खेती का सही तरीका
बांस की खेती पर कितनी मिलती है सब्सिडी
भारत सरकार इसकी खेती के लिए सब्सिडी भी देती है। भारत सरकार ने देश में बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए साल 2006-2007 में राष्ट्री य बांस मिशन शुरू किया था। इस मिशन के तहत किसानों को बास की खेती के लिए सहायता प्रदान की जाती है। बात करें मध्यप्रदेश सरकार की तो बांस की खेती के लिए यहां किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।
यहां सरकार किसानों को बास की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बांस की खेती अन्य फसलों की तुलना में सुरक्षित होती है, क्योंकि इसमें कीट रोग आदि का प्रकोप नहीं होता है और इसे कम देखभाल की जरूरत पड़ती है। और सबसे बड़ी बात इससे मुनाफा बहुत अच्छा होता है।
बांस की खेती में लागत और कमाई

बांस की खेती में लागत बहुत कम लगती है। बांस की खेती पर कितनी आती है लागत और कितनी कमाई बांस की खेती पर प्रति पौधा 240 रुपए की लागत आती है। इसमें से 120 रुपए राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। इसका मतलब ये हैं कि राज्य सरकार की ओर से बांस की खेती के लिए आधी रकम किसानों को दे रही है।
अब कमाई की बात करें तो देश के कई किसानों ने अपने खेत के चारों तरफ बांस के पौधे लगाए हैं। दो से तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद बांस की खेती से अगले 10 साल तक अच्छी कमाई की जा सकती है। बांस की खेती से 4 साल में 40 लाख की कमाई की जा सकती है। इसकी खेती आप के लिए बहुत फायदेमंद है।
बाम्बू की खेती होगी आसानी से कम जगह में और मुनाफा होगा तगड़ा, जाने खेती का सही तरीका
क्या है बांस की खेती का तरीका
बांस के लिए ज्यादा जगह की जरुरत नहीं होती है। लेकिन इसके लिए सही दूरी की आवश्यकता होती है। बांस को पंक्तियों में 12 मीटर गुणा 4 मीटर की दूरी के साथ लगाना चाहिए। एक एकड़ में करीब 100 पौधे रोपे जा सकते हैं। यदि 5 गुणा 4 मीटर की दूरी पर पौधे लगाए जाएं जो अनुशंसित दूरी है, इस तरह करीब 250 पौधों लगाए जा सकते हैं।
बांस की रोपाई के लिए खेत में आवश्यक दूरी पर 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा जाना चाहिए। रोपाई के तुरंत बाद पौधे को पानी देना चाहिए। इसी प्रकार एक महीने तक रोजाना वहीं पर पानी देते रहना चाहिए। एक महीने के बाद, वैकल्पिक दिनों में पानी देना कम कर देना चाहिए और 6 महीने के बाद इसे सप्ताह में एक बार कम कर देना चाहिए। इस खेती में कुछ बातो का खास देना होता है।
बांस की खेती की खास बातें

बांस की खेती में कुछ बातें खास होती है। बांस की फसल की एक खासियत यह है कि यह किसी भी मौसम में खराब नहीं होती है। बांस की फसल को एक बार लगाकर कई साल तक इससे उपज ली जा सकता है। बांस की खेती में खर्च कम होने के साथ मेहनत भी बहुत कम लगती है जबकि कमाई बहुत अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही बांस की खेती के साथ एक सबसे अच्छी बात यह है कि बंजर जमीन को भी बांस की खेती से सही बनाया जा सकता है।इस खेती से लोग लगातार मोटा पैसा छाप रहे है।