HTML tutorial

अपनी गजब की सुंदरता से लोगों को एक ही नजर,लोगो का जित लेती थी दिल जाने इस अभिनेत्री के बारे में

अपनी गजब की सुंदरता से लोगों को एक ही नजर,लोगो का जित लेती थी दिल जाने इस अभिनेत्री के बारे में

हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस, जिनके चेहरे से न सिर्फ उनकी शानदार एक्टिंग बल्कि उनकी खूबसूरती के कायल थे और उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब थे। इस अभिनेत्री का नाम लीला नायडू था, जिन्होंने अपनी अद्भुत सुंदरता से लोगों को एक नज़र में आकर्षित किया। 50 और 60 के दशक में लीला नायडू का सिक्का हिंदी सिनेमा में चलता था। 1954 में महज 14 साल की उम्र में लीला नायडू ने फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर खूब धूम मचाई थी। एक्ट्रेस का नाम वोग मैगजीन की उस दौरान दस साल तक दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल था। कई दिग्गज अभिनेता उनकी सुंदरता से प्रभावित थे, जिनमें एक राज कपूर भी शामिल था। उन्हें अपने पेशेवर जीवन में जितनी अधिक चर्चा मिली, उन्हें अपने निजी जीवन में उतना ही अधिक दर्द हुआ।

तो आइए आज जानते हैं हिंदी सिनेमा की इस खूबसूरत अभिनेत्री के जीवन के कुछ पन्नों से खास बातें।
मुंबई में जन्मीं लीला नायडू की शिक्षा जेनेवा और स्विटजरलैंड में हुई। अभिनेत्री को कई भूमिकाएँ दी गईं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई के कारण उन्हें ठुकरा दिया। हालांकि लीला नायडू ने 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘अनुराधा’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म तो सफल नहीं रही लेकिन लीला नायडू की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। इसके साथ ही इस फिल्म से मेकर्स को सिल्वर भी मिला क्योंकि असफल होने के बाद भी इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद लीला नायडू के पास फिल्मों की झड़ी लग गई, लेकिन लीला नायडू ने बहुत कम फिल्में कीं।


अंग्रेजी फिल्मों में भी किया काम
अभिनेत्री लीला नायडू को उनकी खूबसूरती के लिए याद किया जाता है, इसके अलावा भी कई फिल्में हैं जिनमें उनके बेजोड़ अभिनय की आज भी सराहना की जाती है। एक्ट्रेस के करियर में ‘ये रास्ते है प्यार के’, ‘उम्मीद’, ‘आबरू’, ‘द गुरु’ जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। लीला नायडू ने हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह विदेश की कई फिल्मों को अपनी आवाज में डब भी करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *