अनचाहे मस्सों ने आपकी ख़ूबसूरती पर लगा दिए है दाग़! इन घरेलु नुस्खों से पाए तुरंत छुटकारा

अनचाहे मस्सों ने आपकी ख़ूबसूरती पर लगा दिए है दाग़ ! इन घरेलु नुस्खों से पाए तुरंत छुटकारा, हर इंसान का चेहरा उसके शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसलिए भी कहा जाता है की इंसान का चेहरा उसकी शख्सियत का आईना होता है। कोई अपने चेहरे को बेदाग़ देखना पसंद करता है उसके लिए कई जतन करता है। कभी कभी चेहरे पर मस्से (Warts)हो जाते है , कुछ मस्से पैदाइशी होते है और कई आपके चहरे की सुंदरता को बढ़ा देते है। पर कई मस्से अचानक से शरीर पर निकल आते है और ये काफी ज्यादा मात्रा में बढ़ने लगते है जिससे आपकी सुंदरता पर दाग़ की तरह लगने लगते है। हालांकि ये एक आम समस्या है लेकिन समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो ये बढ़ जाते हैं। वैसे तो इसका इलाज संभव है लेकिन हम आपको इससे निजात पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यह मस्से देखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं। स्किन के कलर के ये मस्से त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड से बनते हैं। भारत ही नहीं भारत से बाहर भी बहुत से लोग इस परेशानी से जूझते हैं।स्किन पर काले या भूरे रंग के मस्से होना नैचुरली है। अगर यह खास करके चेहरे पर हो तो खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इनका साइज छोटे बिंदु से लेकर मक्की के दाने के आकार जितना होता है। बड़े आकार के मस्से देखने में बहुत बुरे लगते हैं। कुछ लोग इन्हें हटाने के लिए सर्जरी या फिर लेजर करवाते हैं। जिससे उन्हें बहुत दर्द सहना पड़ता है। अगर आप बिना दर्द के मस्से (Warts) की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घरेलू उपायों का सहारा ले सकते है। आज हम आपको ऐेसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके कुछ ही दिनों में मस्सो से राहत पाएंगे
यह भी पढ़े :बारिश में खतरनाक तरीके से फ़ैल रहा आंखों का इंफेक्शन , इन तरीकों से कर सकते है बचाव
केले के छिलके

केला तो सभी लोग खाते हैं और इसका छिलका कुड़े में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके छिलके भी बहुत काम के होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप मस्से की परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए रात को मस्से वाली जगह पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा निकल न हो जाए।
सिरका
आपको बता दें कि रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिरका स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से आप मस्सों को दूर कर सकते हैं।
इसके लिए आप कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गरम पानी से साफ कर लें।
लहसुन

लहसुन न सिर्फ खाने के टेस्ट को बढ़ाती बढ़ाता है बल्कि स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए भी बहुत काम का होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से मस्से हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए लहसुन की दो कलियां लेकर उनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मस्से पर एक घंटे तक लगाकर रखें। थोड़ी देर बाद त्वचा को पानी से धो लें।
शहद
मस्सों को हटाने के लिए शहद भी काफी फायदेमंद है। इसे प्रयोग में लाने के लिए शहद को मस्से पर लगा कर 10-12 घंटे के लिए इसे डॉक्टर टेप से ढक्कर रखें और बाद में इसे उतार दें। इस उपाय को 15 दिन करने के बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।
यह भी पढ़े :बारिश में इन सब्जियों को खाने से करें तौबा , शरीर को बना देगी बीमारियों का घर
प्याज का रस

मस्सों के लिए प्याज का रस रामबाण उपाय है। इसे 20 से 30 दिन तक मस्से पर लगाएं और जब भी समय मिलें प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। इसे प्रक्रिया को दिन दो-तीन बार करें। इससे मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।