Saturday, June 10, 2023
Homeखेती-बाड़ीअमरुद की खेती बना सकती मालामाल, कम लागत में कमा सकते डबल...

अमरुद की खेती बना सकती मालामाल, कम लागत में कमा सकते डबल का मुनाफा, जाने खेती करने का सही तरीका

अमरुद की खेती बना सकती मालामाल, कम लागत में कमा सकते डबल का मुनाफा, जाने खेती करने का सही तरीका। किसान अपने खेतों में बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं। हर किसान चाहता है कि उसे खेती में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। आइये जानते है इसके बारे में जानकारी।

अमरूद की खेती से आप लाखो रुपये का मुनाफा कमा सकते है

आपकी जानकारी के लिए बतादे कई बार मौसम की मार के कारण तो कभी मार्केट में फसल के उचित दाम न मिलने के कारण किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप बागवानी में रुचि रखते हैं तो यह बिजनेस आपके काम का साबित होगा। अमरूद की खेती से आप लाखो रुपये का मुनाफा कमा सकते है। इसकी बागवानी से आप महज एक हेक्टेयर से लाखो रुपये का मुनाफा कमा सकते है। आइये जानते है अमरुद की कुछ किस्मो के बारे में

ये भी पढ़िए – दबंग नेताओ की पसंदीदा Mahindra Bolero आ रही रापचिक लुक में, तूफानी फीचर्स और शक्तिशाली इंजन से Ertiga का करेंगी सूपड़ा साफ

अमरूद की खेती कुछ खास किस्मे

जानकारी के लिए बतादे अमरूद की खती के लिए अच्छी किस्म के पौधे खरीदने होंगे। अमरूद की वीएनआर बिही, अर्का अमुलिया, अर्का किरण, हिसार सफेदा, हिसार सुर्खा, सफेद जैम और कोहिर सफेद जैसी किस्में हैं। इसके अलावा आप एप्पल रंग, चित्तीदार, इलाहाबाद सफेदा, लखनऊ-49, ललित, श्वेता, इलाहाबाद सुर्खा, इलाहाबाद मृदुला, अर्का मृदुला, सीडलेस, रेड फ्लैश, पंजाब पिंक और पंत प्रभात जैसी संकर किस्मों की खेती से भी अधिक मुनाफा कमा सकते है। आइये जानते कैसे करे अमरुद की खेती।

अमरूद की खेती कैसे करे

मिली जानकारी अनुसार बतादे अमरूद की खेती 5 डिग्री की ठंड से लेकर 45 डिग्री तक की गर्मी में भी की जा सकती है। ऐसे में साल भर में कभी भी इसकी शुरुआत आसानी से कर सकते हैं। अमरूद के पौधों को एक लाइन में 8-8 फुट की दूरी पर लगाएं और दो लाइनों के बीच करीब 12 फुट की दूरी होनी चाहिए। इससे कीटनाशक छिड़कने, फलों की बैगिंग और हार्वेस्टिंग करने आदि में परेशानी नहीं होगी। आप नए तरीके से भी अमरुद की खेती कर सकते है।

अमरूद की खेती से कब उत्पादन प्राप्त कर सकते है

अमरुद की खेती से आप भी मालामाल हो सकते है। अमरूद के पौधों की बागवानी का यह तरीका अपनाते हैं तो एक हेक्टेयर में आप लगभग 1200 पौधे रोप सकते हैं। सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन का इस्तेमाल करना ज्यादा सही होगा, इससे फर्टिलाइजर देने में भी आसानी रहेगी। करीब 2 साल में वीएनआर बिही किस्म के अमरूद में फल आने लगते हैं। पहली बार आप जुलाई-अगस्त में उत्पादन पाते हैं, दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर में उत्पादन मिल सकता है। आइये जानते कैसे करे अमरुद के पौधो का पालन।

अमरूद की खेती के लिए कैसे करे पौधो का पालन

इन अमरुद पौधों कोअच्छी तरह से करना पड़ता है। अमरूद की बागवानी करते हैं तो आपको 2 साल इन पौधों को अच्छी तरह से पालना होता है, क्योंकि सबसे बड़ी लागत इसकी खेती करने के 2 साल बाद तक अमरूद के पौधों के रख-रखाव पर आती है। इसे ऐसे समझिए कि आप 1 हेक्टेयर में अमरूद की खेती करते हैं तो पौधों के बड़े होने और फल देने में 2 साल लगते हैं. इन 2 वर्षों में आपको करीब 10 लाख रुपये की लागत आएगी। उसके बाद लेबर और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी बढ़ेगा। इस तरह हर साल आपको 10 लाख रुपये अपनी जेब से लगाने होंगे। आइये जानते है आप अमरुद की खेती से कितना मुनाफा कमा सकते है।

ये भी पढ़िए – 108MP कैमरा क्वालिटी के साथ आया Realme का चमचमाता 5G स्मार्टफोन, चार्मिंग लुक में तगड़ी बैटरी से Samsung को दी खुली चुनौती

अमरूद की खेती से जाने कितना कमा सकते मुनाफा

मिली जानकारी अनुसार बतादे अमरुद की खेती से आप भी मालामाल बन सकते है। आपको बतादे एक सीजन में हर पौधे पर औसतन 20 किलो अमरूद लगते हैं। बाजार में ये 50 रुपये किलो तक बिकेंगे। रिटेल में अमरूद के दाम 80-100 रुपये किलो तक भी मिल सकते हैं। इस तरह से 1200 पौधों से 20 किलो के हिसाब से केवल एक सीजन में आपको 24,000 किलो अमरूद मिलेंगे। साल में दो सीजन में आपको करीब 50 टन पैदावार मिलेगी। 50 रुपये के हिसाब से बिकने पर आपको लगभग 25 लाख रुपये की कमाई होगी। इसमें से अगर सालाना 10 लाख रुपये की लागत निकाल दें तो आपको 15 लाख रुपये का तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।

function add_this_script_footer(){ ?> Join our Whatsapp Group