आमचूर से बढ़ता है खाने का स्वाद , जानें आमचूर खाने के फायदे और नुकसान

आमचूर से बढ़ता है खाने का स्वाद , जानें आमचूर खाने के फायदे और नुकसान, भारतीय किचन में आमतौर पर आमचूर (Mango Powder) खाने का स्वाद बढ़ने के लिए किया जाता है। आामचूर कच्चे आम से तैयार एक पाउडर होता है। हमारे किचेन में कई मसाले मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही ये मसाले हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। जीरा, अजवाइन, धनिया और भी कई ऐसे मसाले हैं, जिनसे शरीर को स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। खासकर, अगर बात पेट से जुड़ी परेशानियों की करें ,तो उनमें कई मसालों को बहुत फायदेमंद माना जाता है। कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जो गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। वहीं सर्दियों में कुछ मसाले शरीर को गर्माहट भी देते हैं। बात अगर आमचूर की करें तो आमचूर खाने के स्वाद को बढ़ाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
आमचूर न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि हमारी सेहत को भी फायदा पहुंचता है ,साथ ही इससे कुछ नुकसान भी होते हैं। हमारे देश में कई तरह के व्यंजनों को तैयार करने के लिए आमचूर का इस्तेमाल किया जाता है। आमचूर ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके सेवन से स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचते हैं। वजन को कम करने से लेकर दिल से संबंधित परेशानी को दूर करने में आमचूर हमारी मदद करता है। नियमित रूप से आमचूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की परेशानी कंट्रोल में रहती है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि आमचूर में कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो आपकी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। उन्होंने कहा 10 ग्राम आमचूर में करीब 36 कैलोरी होती है। इसके साथ ही इसमें 13 फीसदी सोडियम होता है। इसके साथ ही आमचूर में कैल्शियम, विटामिन सी औऱ फैट के साथ-साथ आयरन भी होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए आमचूर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी होता है। आइए जानते हैं आमचूर खाने से सेहत को (Health Benefits of Mango Powder) होने वाले लाभ के बारे में-
यह भी पढ़ें :मॉनसून में भुट्टा खाना शरीर के लिए फायदेमंद , इन तरीकों से खाएं , मिलेंगे ढेर सारे फायदे
डायबिटीज कंट्रोल करे आमचूर पाउडर

आमचूर में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं, जो हमारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में अमचूर काफी लाभकारी होता है। अगर आप नियमित रूप से आमचूर का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। आमचूरका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, साथ ही इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम होती है। इसके साथ ही इसमें पोटेशियमभी होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है। यह ब्लड में शुगर के स्तर को कम करने में सहायक है।
वजन को कंट्रोल करे आमचूर पाउडर
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आमचूर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, आमचूर में एंटीऑक्सीडेंट के गुण छिपे होते हैं, जो चपाचय की क्रिया को बेहतर करते हैं। बेहतर मेटाबॉलिज्म होने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। कार्बोहाइड्रेट कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा होने के कारण वजन घटाने वाले उत्पादों में आमचूर को शामिल किया जाता है। आप अपने आहार में आमचूर को शामिल कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
महिलाओं के लिए फायदेमंद है अमचूर पाउडर

आमचूर में आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। अगर महिलाएं नियमित रूप से आमचूर का सेवन करती हैं, तो उनको एनीमिया की समस्या से बचाया जा सकता है। इसके अलावा मासिक धर्म में होने वाली रक्तस्त्राव की समस्याओं को आमचूर कंट्रोल कर सकता है। आमचूर में मौजूद आयरन ब्लड की कोशिकाओं के उत्पादन में सहायक होते हैं।
स्कर्वी के लिए अमचूर है लाभकारी
अमचूर में विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। विटामिन सी स्कर्वी उच्च मात्रा होती है जिसके कारण अमचूर के फायदे स्कर्वी के लिए होते हैं। शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण स्कर्वी की समस्या होती है। अगर आप नियमित रूप से आमचूर का सेवन करते हैं, तो इससे स्कर्वी की समस्या से निजात मिलेगा। स्कर्वी की समस्या से निजात पाने के लिए गुड़ के एक छोटे टुकड़े में आमचूर पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। इससे स्कर्वी के लक्षणों से छुटकारा मिलेगा।
पाचन के लिए लाभकारी है आमचूर
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में आमचूर असरकारी हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण उच्च मात्रा में मौजूद होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अम्लता (acidity) से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन पेट फूलना, कब्ज की परेशानी और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में असरकारी साबित होता है। आमचूर के सेवन से मल त्यागने में होने वाली परेशानी दूर होती है। आमचूर में फेनोल और अन्य यौगिक होते हैं, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट हैं। इसके सेवन से चयापचय प्रणाली को बूस्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :इन ऑक्सीडाइज्ड टो रिंग को पहनने के बाद बढ़ जाएगी आपके पैरों की ख़ूबसूरती , देखे ऑक्सीडाइज्ड टो रिंग डिजाइन
आमचूर खाने के नुकसान (Mango Powder Side Effects)

सर्दी-जुकाम – आमचूर पाउडर की तासीर ठंडी होती है। अगर आप इसे डिशेज में ज्यादा मात्रा में डाल रहे हैं, तो इससे कई लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। जिन लोगों की वात प्रकृति है, यानी शरीर में वात दोष की अधिकता है, उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप चटनी, दाल या ऐसी कोई भी चीज खा रहे हैं, जिसमें आमचूर का इस्तेमाल हुआ है, तो इसे रात के वक्त कम खाएं।
विटामिन सी की अधिकता -आमचूर में विटामिन सी की अधिकता होती है। इसके कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्या है या किडनी स्टोन की परेशानी रही है, उन्हें इसका सेवन कम करना चाहिए। हालांकि अगर आप इससे बनी चीजों को सही मात्रा में खाती हैं, तो नुकसान होने की संभावना कम है।
एलर्जी का भी रखें ख्याल -आमचूर पाउडर को कुछ चीजों के साथ लेना एलर्जी की वजह बन सकता है। खासकर, इसे दूध के साथ लेनी की मनाही होती है। दूध के साथ अगर आप आमचूर पाउडर से बनी कोई चीज लेती हैं, तो आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इन दोनों को साथ लेना अवॉइड करें।